मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स हॉस्पिटल में उपचाराधीन श्री हिम्मत सिंह (पिता – लोकगायक गोविंद दिगारी) से की मुलाकात

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स हॉस्पिटल में उपचाराधीन श्री हिम्मत सिंह (पिता – लोकगायक गोविंद दिगारी) से की मुलाकात*

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून पहुंचे और वहाँ भर्ती लोकगायक श्री गोविंद दिगारी के पिताजी श्री हिम्मत सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। श्री हिम्मत सिंह बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उपचाररत हैं।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सक टीम से उपचार प्रक्रिया और वर्तमान स्थिति पर जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक सभी चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा बेहतर देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की लोकपरंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक कलाकारों व उनके परिवारों के प्रति सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ सहयोगात्मक रुख रखती है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री गोविंद दिगारी और उनके परिजनों से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा श्री हिम्मत सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामनाएँ भी व्यक्त कीं।

More From Author

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान निर्देश दिये कि राज्य में दुर्घटना प्रभावित लोगों को आयुष्मान योजना के अलावा अन्य अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार के लिए परिवहन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाया जाए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *