Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

दीवाली पर सीएम धामी कुम्हारों से मिले, खरीदे मिट्टी के दीये

By admin Nov 13, 2023

सीएम ने कहा, वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्थानीय उत्पाद खरीदें

मुख्यमंत्री ने कुम्हार मंडी का किया भ्रमण, डिजिटल माध्यम से किया भुगतान

दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक: मुख्यमंत्री

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्हार मंडी से मिट्टी के दीये खरीदे। डिजिटल भुगतान किया और कुम्हारों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने  दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीये दीपावली के पर्व को पावनता प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के घरों में दीपावली पर जलने वाले दीये कुम्हारों की खुशहाली तथा आर्थिक समृद्धि का भी माध्यम बनते हैं।

मुख्यमंत्री ने क्रय किये गये दीयों का डिजिटल माध्यम से भुगतान करते हुए, उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन देश में तेजी से बढ़ा है। भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में लोग यदि स्थानीय उत्पादों के क्रय पर ध्यान दे तो हमारा देश भी आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा तथा स्थानीय उत्पादकों का बनोबल भी बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान  गणेश जी के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्य का संचार हो।

By admin

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent