89 में से 80 कर्मी मौके से गायब, नगर आयुक्त हैरान -नगर आयुक्त ने बुद्धेश्वर चौराहे से लेकर दुबग्गा जाने वाली रोड का लिया जायजा

89 में से 80 कर्मी मौके से गायब, नगर आयुक्त हैरान
-नगर आयुक्त ने बुद्धेश्वर चौराहे से लेकर दुबग्गा जाने वाली रोड का लिया जायजा
लखनऊ , 15 सितंबर(आरएनएस )। राजधानी में नगर निगम की जमीनी कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद नगर आयुक्त जब निरीक्षण करने कहीं इलाके में निकलते हैं तो तकरीबन 90 फीसद कर्मी वहां से गायब मिलते हैं। कुछ ऐसा ही बुधवार को हुआ जब नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी बुद्धेश्वर चौराहे से लेकर दुबग्गा जाने वाली रोड का मुआयना करने पहुंचे। स्थिति यह रही कि वहां के जोन छह में सफाई के लिए 89 कर्मचारी लगाए गए हैं, लेकिन मौके पर सिर्फ नौ कर्मचारी काम करते हुए मिले। इस भ्रष्टाचार को देखते हुए नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को हटाने का आदेश जारी कर दिया। इसको लेकर वे अधिकारियों के ऊपर नाराज हो गये । गंदगी पर 50 हजार का जुमार्ना भी लगाने को कहा इसके अलावा नगर आयुक्त ने ऐशबाग से हैदरगंज फ्लाईओवर होते हुए ठाकुरगंज, बालागंज, दुबग्गा, रिंग रोड, बुद्धेश्वर चौराहा से मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय तक निरीक्षण किया। रास्ते में उनको कई जगह  गंदगी नजर आई। यहां सफाई का ध्यान नहीं दिया गया था। नगर आयुक्त ने मैसर्स बालाजी के खिलाफ 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाने का आदेश दिया है। जोन छह में अतिक्रमण हटाने के साथ आवारा पशुओं  को पकड़ने का आदेश भी जारी किया। इस दौरान उनको कई जगह अवैध होर्डिंग नजर आई। इसमें कई जगह नगर निगम के कर्मचारी नेताओं ने होर्डिंग लगाई थीं। नगर निगम-जलकल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि मिश्रा की जोन दो के इलाके में लगी होर्डिंग अजय कुमार द्विवेदी ने खुद खड़े होकर हटवाई।
वहीं बता दें कि लखनऊ नगर निगम के कर्मचारी संघ के लोगों ने महापौर को एक पत्र लिखा कि शहर के जोनों  में कर्मचारी के कई रिक्त पद खाली है जिसके कारण काम में कर्मचारियों के न लेगे रहने से काम प्रभावित होता है। अत: खाली पदों में जल्द कर्मचारियों को भरा जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.