सिटी बसें आरटीओ में खड़ी कर सरेंडर करवाएंगे परमिट
सिटी बसें आरटीओ में खड़ी कर सरेंडर करवाएंगे परमिट
देहरादून। महानगर सिटी बस महासंघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। महासंघ ने सोमवार को सभी सिटी बसें आरटीओ दफ्तर के बाहर खड़ी कर परमिट सरेंडर करने की चेतावनी है। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक बसों का संचालन नहीं करेंगे।
महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने सीएम, परिवहन मंत्री, परिवहन सचिव, परिवहन आयुक्त, गढ़वाल आयुक्त और आरटीओ को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि महासंघ विक्रम वाहनों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने, ई रिक्शा को तय रूटों पर चलाने और स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसों को महानगर से बाहर चलाने की मांग कर रहा है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। कोरेाना काल में काम चौपट हो गया है। संचालक आर्थिक सहायता के साथ ही दो साल का टैक्स माफ करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है, मजबूरन सिटी बस संचालकों को अपनी बसें सरेंडर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। चेतावनी कि सोमवार को सभी संचालक अपनी बसों को आरटीओ दफ्तर के बाहर खड़ी करके परमिट सरेंडर करवाएंगे। बसों का संचालन तभी शुरू करेंगे, जब उनकी मांगें मानी जाएगी।