महाराष्ट्र में नारी जाति के प्रति एक बेहद ही घिनौना और बेहद शर्मसार कर देने वाला वाक्यांश दिखा है| यहां जलगांव में स्थित एक सरकारी हॉस्टल में रह रहीं लड़कियों से न्यूड डांस करवाया गया और उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया
- आजकल मानसिकता इतनी नीचे गिर गई है कि नारी जाति की इज्जत से खिलवाड़ आम बात बन गई है| महाराष्ट्र में नारी जाति के प्रति एक बेहद ही घिनौना और बेहद शर्मसार कर देने वाला वाक्यांश दिखा है| यहां जलगांव में स्थित एक सरकारी हॉस्टल में रह रहीं लड़कियों से न्यूड डांस करवाया गया और उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया| फिलहाल, जब यह मामला बाहर आया तो इलाके सहित पूरे महाराष्ट्र में खलबली मच गई और मामला विधानसभा तक जा पहुंचा|
बतादें कि, महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है और इसी बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में यह मुद्दा उठाया गया। इस मुद्दे को विपक्ष में बैठी बीजेपी ने उठाया और महाराष्ट्र की गठबंधित सरकार पर जमकर हमला बोला| बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह घटना राज्य के लिए शर्मनाक है, क्योंकि पुलिस भी इसमें शामिल थी। जिनपर महिलाओं को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी है वे खुद भी शिकारी बन रहे हैं। ऐसी और महिलाएं हो सकती हैं जो शिकार हुई होंगी। हम इस मामले में कठोर कार्रवाई चाहते हैं।
बीजेपी नेताओं ने कहा कि इस घटना से यह भी पता चल रहा है कि महाराष्ट्र में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है कि वह महिलाओं को जबरन नग्न करवा कर डांस करवाने की हिम्मत दिखा रहे हैं। अब तो ऐसा लगता है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का समय आ चुका है। वहीँ विधानसभा में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले पर कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है।
दरअसल यह मामला जलगांव के आशादीप महिला छात्रावास से जुड़ा हुआ है| इस हॉस्टल में निराश्रित, उत्पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को आश्रय और भोजन दिया जाता है। लेकिन इस हॉस्टल में इनका मजबूरी की फायदा उठाकर इनसे नग्न डांस करवाया जाना बेहद शर्मनाक है| इससे संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है| यहां रहने वाली लड़कियों का कहना है कि 1 मार्च को कुछ पुलिसकर्मियों और बाहर से आए हुए लोगों ने उनसे जबरन कपड़े उतारकर डांस करवाया था।