उत्तराखण्ड में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार: आरिफ खान

उत्तराखण्ड में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार: आरिफ खान
हरिद्वार।  पथरी क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता आरिफ खान ने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। क्योंकि पूरा देश डबल इंजन सरकार से त्रस्त है। डबल इंजन के नाम पर उत्तराखंड को भाजपा के द्वारा छलने का प्रयास किया गया और जिसको उत्तराखंड की जनता भली-भांति समझ चुकी है। भाजपा ने देश को हसीन जुमले दिखाते हुए महंगाई चरम पर पहुंचा दी है। आरिफ खान ने कहा कि महंगाई के कारण महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। रोजमर्रा की चीजें आम जनता के लिए खरीदना एक सपना सा लग रहा है। जिसका जवाब देने के लिए अब उत्तराखंड की जनता तैयार बैठी हुई है और कांग्रेस की और आस भरी निगाहों से देख रही है। जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है। देश और प्रदेश को केवल कांग्रेस ही विकास के पथ पर ले जा सकती है। जनता अब भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार बैठी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.