उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल जिले की नरेंद्रनगर तहसील के व्यासी स्थित होटल ताज के 16 कर्मचारियों कोरोना पाजिटिव पाए गए
उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल जिले की नरेंद्रनगर तहसील के व्यासी स्थित होटल ताज के 16 कर्मचारियों कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।
25 मार्च 2021 को एक दिन में 16 कर्मचारियों की काविड रिपोर्ट पाजिटिव आने के साथ ही पिछले दस दिन में यहां 23 कर्मियों की रिपोर्ट पाजिटिव आ चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को होटल को कंटेनमेंट जोन बनाने की संस्तुति की है।
जिलाधिकारी टिहरी ईवा श्रीवास्तव ने बताया कि होटल को कंटेनमेंट जोन न बनाकर इसे तीन दिन के लिए बंद किया जाएगा। व्यापक जांच के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।
टिहरी के नरेंद्रनगर तहसील के मुनिकीरेती क्षेत्र में गुरुवार को 27 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 16 कर्मचारी होटल ताज के स्टाफ से हैं। जबकि 08 यात्रियों और 03 आश्रम कर्मियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 19 व्यक्तियों को गढ़वाल मंडल विकास निगम के ऋषिलोक कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। जबकि SRT |
यात्री यहां से जा चुके हैं।